भारत में गुरुवार शाम शव्वाल 1447 का चांद कहीं भी नजर नहीं आया है, जिसके बाद अब आधिकारिक रूप से ईद-उल-फित्र 2026 शनिवार, 21 मार्च को मनाई जाएगी. इस फैसले की पुष्टि डेक्कन मुस्लिम उलेमा काउंसिल की सेंट्रल रुएत-ए-हिलाल कमेटी के साथ-साथ लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी और दिल्ली की जामा मस्जिद जैसे प्रमुख धार्मिक संगठनों ने की है. चांद न दिखने के चलते अब रमजान का पवित्र महीना 30 दिनों का पूरा होगा और शुक्रवार को आखिरी रोजा रखा जाएगा. इसके बाद शनिवार, 21 मार्च को देशभर में ईद का त्योहार मनाया जाएगा.
Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र
दिल्ली के चांदनी चौक और मुंबई के मोहम्मद अली रोड जैसे बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. लोग ईद से पहले कपड़े, मिठाइयां और जरूरी सामान खरीदने में जुटे हैं. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, ताकि नमाज के दौरान भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.
Eid 2026 Moon Sighting in India Live News Updates: भारत में लाखों मुस्लिम आज, 19 मार्च 2026 की शाम, शव्वाल 1447 के चांद के दीदार का इंतजार कर रहे हैं. इसी के साथ पवित्र रमजान महीने का समापन होगा और ईद-उल-फित्र 2026 की शुरुआत होगी. अगर आज 29वें रमजान की शाम चांद नजर आ जाता है, जिसे चांद रात कहा जाता है, तो देशभर में ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं, यदि चांद दिखाई नहीं देता है, तो रमजान के 30 दिन पूरे होने के बाद ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी. Eid 2026 Date In India: भारत में ईद 2026 की तारीख क्या होगी, 20 मार्च या 21 मार्च? जानें चांद दिखने की संभावना और पूरी जानकारी
रुएत-ए-हिलाल कमेटियों की बैठक शुरू
देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों में रुएत-ए-हिलाल कमेटियों ने चांद देखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये कमेटियां पारंपरिक तरीके और खगोलीय आंकड़ों के आधार पर शव्वाल महीने की शुरुआत की पुष्टि करती हैं. मग़रिब की नमाज के बाद चांद दिखने या न दिखने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, जिसके बाद ईद की तारीख तय हो जाएगी.
क्यों महत्वपूर्ण है चांद दिखना
इस्लामी (हिजरी) कैलेंडर पूरी तरह चंद्रमा पर आधारित होता है. हर महीने की शुरुआत नए चांद (हिलाल) के दिखने से होती है.
-
महीना 29 या 30 दिनों का होता है
-
29वें दिन शाम को चांद देखने की कोशिश की जाती है
-
चांद दिखने पर नया महीना शुरू हो जाता है
-
चांद न दिखने पर महीना 30 दिन का पूरा किया जाता है
भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र 2026
| स्थिति | ईद की तारीख |
|---|---|
| 19 मार्च को चांद दिखा | 20 मार्च 2026 |
| चांद नहीं दिखा | 21 मार्च 2026 |
बाजारों में दिखी भारी भीड़
दिल्ली के चांदनी चौक और मुंबई के मोहम्मद अली रोड जैसे बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. लोग ईद से पहले कपड़े, मिठाइयां और जरूरी सामान खरीदने में जुटे हैं. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, ताकि नमाज के दौरान भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.