त्योहार

Dev Uthani Ekadashi 2019 Messages: देवउठनी एकादशी पर ये हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, SMS, GIF Images, Wallpapers भेजकर अपने प्रियजनों को दें शुभकामनाएं

देवउठनी एकादशी हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है. इस दिन भगवान विष्णु चार महीने बाद निद्रा से जागते हैं, भगवान विष्णु के साथ इस दिन सभी देव जाग जाते हैं, इसलिए इस दिन को देवउठनी एकादशी कहते हैं. इस दिन को प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है.

Dev Uthani Ekadashi 2019 Messages: देवउठनी एकादशी पर ये हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, SMS, GIF Images, Wallpapers भेजकर अपने प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं, (फोटो क्रेडिट्स : फाइल फोटो )

Dev Uthani Ekadashi 2019 Messages: देवउठनी एकादशी हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है. इस दिन भगवान विष्णु चार महीने बाद निद्रा से जागते हैं, भगवान विष्णु के साथ इस दिन सभी देव जाग जाते हैं, इसलिए इस दिन को देवउठनी एकादशी कहते हैं. इस दिन को प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है. इस साल एकादशी 8 नवंबर को मनाई जा रही है. देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) को देवोत्थान एकादशी (Devutthana Ekadashi) या हरिप्रबोध‍िनी एकादशी और तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) एकादशी के नाम से भी जाना जाता है.

भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी के दौरान सोते हैं और चार महीने बाद देवउठनी एकादशी को जागते हैं. भगवान विष्णु के चार महीने सोने के पीछे एक पौराणिक कथा है. एक बार देवी लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को पूछा हे प्रभु! आप दिन रात जागते हैं और जब सोते हैं तो हजारों करोड़ों वर्षों तक सोते रहते हैं. इस दौरान पूरी श्रृष्टि का सर्वनाश हो जाता है. कोई भी विपदा आने पर देवताओं को आपके उठने का लाखों वर्षों तक इंतजार करना पड़ता है. इसलिए आप नियम से हर साल अपनी नींद लिया करें, ताकि मुझे भी विश्राम करने का कुछ समय मिला जाए. जिसके बाद भगवान विष्णु हर वर्षा ऋतु में देवशयनी एकादशी के दिन चार महीने के लिए निद्रा योग में चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं. भगवान विष्णु के जागने की खुशी को लोग धूम-धाम से मनाते हैं. क्योंकि इस दिन से सारे मंगल कार्य शुरू हो जाते हैं. इस पावन अवसर पर लोग दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाइयां देते हैं. आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नीचे दिए मैसेजेस भेजकर शुभकानाएं दे सकते हैं.

भगवान विष्णु के नींद से जागने की

सभी भक्तों को बधाई

देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं!

देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं, (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो )

भगवान विष्णु आपको सुख, शांति,समृद्धि ,

यश और कीर्ति प्रदान करें.

देवउठनी एकादशी की हार्दिक बधाई!

देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं, (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो )

मंगल कार्यों का होगा शुभारंभ,

जब देवताओं का होगा शुभआगमन

देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं!

देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं, (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो )

भगवान विष्णु के आशीर्वाद से कीजिए

शुभ कार्य का आरंभ

देवउठनी एकादशी की हार्दिक बधाई!

देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं, (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो )

आपको और आपके परिवार को

देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं!

देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं, (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो )

आशा करते हैं कि ऊपर दिए गए देवउठनी एकादशी मैसेजेस आपको आपके दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने के काम जरुर आए होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2019 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).