त्योहार

Dagdusheth Temple Pune: 2 हजार किलों अंगूरों से सजाया गया दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर -Video

Dagdusheth Temple Pune : होली पूर्णिमा के अवसर पर पुणे के मशहूर मंदिर दगड़ू सेठ मंदिर को 2 हजार किलों अंगूरों से सजाया गया है. सोशल मीडिया में वीडियो में आप देख सकते है कि मंदिर के भीतर चारों तरफ अंगूर ही अंगूर दिखाई दे रहें है.

Dagdusheth Temple Pune: 2 हजार किलों अंगूरों से सजाया गया दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर -Video
Credit- ( ANI,Twitter X )

होलीपूर्णिमा के अवसर पर पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर के गर्भगृह और सभा घर को 2 हजार किलों अंगूरों से सजाया गया है. इस दौरान गणपति बाप्पा के दर्शन करने और इस अंगूर की सजावट देखने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहें है.सोशल मीडिया में वीडियो में आप देख सकते है कि मंदिर के भीतर चारों तरफ अंगूर ही अंगूर दिखाई दे रहें है. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणिक चव्हाण ने बताया कि प्राचीन भारतीय आयुर्वेद में स्वास्थ्य की दृष्टि से अंगूर का बहुत महत्व है. अंगूर पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी का अच्छा स्रोत हैं. उन्होंने जानकारी दी कि इन अंगूरों को अनाथालयों, वृद्धाश्रमों और ससून अस्पताल में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा. यह भी पढ़े :होलिका दहन आज, भूलकर भी ना करें ये काम! यहां जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि समेत हर जरूरी जानकारी

देखें वीडियो :

 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).