Bank Holidays in July 2025: जुलाई माह में इतने दिन बैंक बंद रहेंगे, साथ मिलेगा लॉन्ग वीकेंड भी देखें बैंक अवकाश की पूरी सूची!
जुलाई 2025 माह में ऐसा कोई विशेष व्रत अथवा त्यौहार नहीं है, जिसके तहत देश भर के बैंक बंद रहेंगे, अलबत्ता कुछ राज्य विशेष में स्थानीय त्योहार पड़ने के कारण विभिन्न तारीखों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. इसके साथ ही हर माह की तरह जुलाई 2025 में भी चार रविवार तथा दूसरे एवं चौथे शनिवार को राष्ट्रीय अवकाश रहेंगे. इस तरह इस माह कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. कुछ राज्य के लोगों को लॉन्ग वीकेंड का अवसर भी मिल रहा है, जिसका इस्तेमाल वे पर्यटन आदि के लिए कर सकते हैं.
जुलाई 2025 माह में ऐसा कोई विशेष व्रत अथवा त्यौहार नहीं है, जिसके तहत देश भर के बैंक बंद रहेंगे, अलबत्ता कुछ राज्य विशेष में स्थानीय त्योहार पड़ने के कारण विभिन्न तारीखों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. इसके साथ ही हर माह की तरह जुलाई 2025 में भी चार रविवार तथा दूसरे एवं चौथे शनिवार को राष्ट्रीय अवकाश रहेंगे. इस तरह इस माह कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. कुछ राज्य के लोगों को लॉन्ग वीकेंड का अवसर भी मिल रहा है, जिसका इस्तेमाल वे पर्यटन आदि के लिए कर सकते हैं. आइये जानते हैं जुलाई 2025 में किस-किस दिन और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे. यह भी पढ़ें : Ashadha Vinayak Chaturthi Vrat 2025: आषाढ़ विनायक चतुर्थी पर इस योग में करें गणपति पूजा, मिलेगा आरोग्य जीवन का आशीर्वाद! जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा-विधि!
जुलाई 2025 में होने वाले बैंक अवकाशों की पूरी सूची
दिन पर्व/व्रत अवकाश वाले राज्य
03 जुलाई 2025, गुरुवार खर्ची पूजा अगरतला
05 जुलाई 2025, शनिवार श्री हरगोविंद सिंह जयंती पंजाब, जम्मू, श्रीनगर
06 जुलाई 2025, रविवार साप्ताहिक अवकाश संपूर्ण भारत में
12 जुलाई 2025, शनिवार सप्ताह का दूसरा शनिवार संपूर्ण भारत में
13 जुलाई 2025, रविवार साप्ताहिक अवकाश संपूर्ण भारत में
14 जुलाई 2025, सोमवार डेन कलाम शिलांग
16 जुलाई 2025, बुधवार हरेला देहरादून
17 जुलाई 2025, गुरुवार तिरोत सिंह पुण्यतिथि शिलांग
19 जुलाई 2025, शनिवार केर पूजा अगरतला
20 जुलाई 2025, रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
26 जुलाई 2025, शनिवार सप्ताह का चौथा शनिवार पूरे भारत में
27 जुलाई 2025, रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
28 जुलाई 2025, सोमवार द्रुक्पा त्शे-जी गंगटोक
उपरोक्त तिथियों में भले संपूर्ण देश के अथवा प्रदेश विशेष के बैंक बंद रहें, लेकिन डिजिटल माध्यम से बैंकिंग लेन-देन और कुछ अन्य कार्य चौबीस घंटे जारी रहेंगे, यानी कि ATM से पैसे निकालना, मोबाइल ऐप से ट्रांजेक्शन करना, इंटरनेट बैंकिंग से बिल पेमेंट, UPI के ज़रिए पैसों का लेन-देन ये सभी सेवाएं हर दिन 24 घंटे मौजूद रहेंगी..
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

