Bank Holiday August 2025: अगस्त महीने में रहेगा त्योहारों का मेला! इतने दिन बैंक बंद रहेंगे, लॉन्ग वीकेंड भी मिलेंगे! सूची देख अपनी योजना बनायें!

आगामी माह अगस्त 2025 में रक्षा बंधनस्वतंत्रता दिवसकृष्ण जन्माष्टमीगोविंदामहाराष्ट्र का गणेश महोत्सव जैसे कई लोकप्रिय पर्व पड़ने वाले हैं,जब बैंक बंद रहेंगे, इसके अलावा इस माह पड़ने वाले पांच रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को भी नियमानुसार बैंक बंद रहेंगे, कुछ राज्य विशेष के पर्वों पर भी बैंक बंद रहेंगे. कहने का आशय यह कि अगस्त में लगभग आधा महीना बैंकों में कामकाज नहीं हो सकेंगे. अगर आप बैंक कार्यालय से जुड़े किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बना रहे हैं तो आपकी जानकारी के यहां अगस्त 2025 के बैंक अवकाश की पूरी सूची यहां दी जा रही है. इन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाओं को क्रियान्वित कर सकते हैं. यह भी पढ़ें : Kalki Jayanti 2025: कब है कल्कि जयंती? जानें कब और किस रूप में अवतार लेंगे भगवान कल्कि! क्या है पूजा विधि इत्यादि!

अगस्त में इन दिनों पर बैंक रहेंगे बंद

तारीख           दिन                बैंक अवकाश                             राज्य

03 अगस्त 2025, रविवार     साप्ताहिक अवकाश के कारण देश भर में बंद रहेंगे बैंक

08 अगस्त 2025, शुक्रवार     टेंडोंग लो रूम फात                            सिक्किम, ओड़ीसा

09 अगस्त 2025, शनिवार    दूसरा शनिवार (रक्षा बंधन) होने के कारण देश भर में बंद रहेंगे बैंक

10 अगस्त 2025, रविवार     साप्ताहिक अवकाश के कारण देश भर में बंद रहेंगे बैंक

09 अगस्त 2025, शनिवार    रक्षाबंधन                          भारत के अधिकांश बैंक बंद रहेंगे

13 अगस्त 2025, बुधवार     देश भक्ति दिवस                          मणिपुर

15 अगस्त 2025, शुक्रवार     स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश के सभी बैंक बंद रहेंगे

16 अगस्त 2025, शनिवार    जन्माष्टमी-पारसी नववर्ष                    गुजरात और महाराष्ट्र

17 अगस्त 2025, रविवार     साप्ताहिक अवकाश के कारण देश भर में बंद रहेंगे बैंक

23 अगस्त 2025, शनिवार    चौथा शनिवार होने के कारण देश भर में बंद रहेंगे बैंक

24 अगस्त 2025, रविवार     साप्ताहिक अवकाश के कारण देश भर में बंद रहेंगे बैंक

26 अगस्त 2025, शुक्रवार     गणेश चतुर्थी                               कर्नाटक और केरल

27 अगस्त 2025, बुधवार     गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन (सामान्य विसर्जन) बैंक बंद रहेंगे

28 अगस्त 2025, गुरुवार     नुआखाई                                 ओडिशा, पंजाब, सिक्किम

31 अगस्त 2025, रविवार     साप्ताहिक अवकाश के कारण देश भर में बंद रहेंगे बैंक

उपरोक्त बैंक अवकाशों को देखते हुए आपको अपने ज़रूरी बैंकिंग कामकाज पहले ही निपटा लेनी चाहिए. विशेष रूप से किसी बड़े लेन-देनचेक क्लियरिंग या ऑनलाइन बैंकिंग के अलावा ब्रांच जाना हैतो छुट्टियों से पहले अपना काम निपटा लें. अलबत्ता ऑनलाइन सेवाएं ज्यादातर समय उपलब्ध रहती हैं.