लाइफस्टाइल

राशिफल 2 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

2 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल- भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1834 हो गई है. इसमें 144 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज या फिर ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही 50 लोगों की मौत हुई है. देश में लॉकडाउन चल रहा है. इसलिए आप अपने घरों में रहें और परिवार का ध्यान रखें.

राशिफल 2 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

2 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल- भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1834 हो गई है. इसमें 144 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज या फिर ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही 50लोगों की मौत हुई है. देश में लॉकडाउन चल रहा है. इसलिए आप अपने घरों में रहें और परिवार का ध्यान रखें.

मेष- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार के साथ दिन बिताएंगे. परिवार से वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए किसी से ना उलझे.

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- पीला

वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

मिथुन-आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, कुछ भी बोलने से पहले एकबार जरूर सोच लें. वाणी पर काबू रखें.

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- हरा

कर्क- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग-क्रीम

सिंह- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. कोई भी फैसला सोच समझकर लें.

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- आसमानी

कन्या- जिद ना करें. आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. माता-पिता की कोई भी बात न टालें. बिना वजह किसी से न उलझें.

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- सफेद

तुला- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा को लाभ होगा. पैसों को लेकर किल्लत हो सकती है.

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- बैगनी

वृश्चिक- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. करियर के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा होगा.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- नारंगी

धनु- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए सावधानी से अपना काम करें.

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

मकर- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. संयम से फैसला लें. किसी पुराने साथी का फोन आ सकता है.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- भगवा

कुंभ- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. यात्रा में रुकावट आएगी. आपकी सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग-नीला

मीन- आज आपको धन लाभ होगा, भाई से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. माता-पिता की कोई बात ना टालें. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- भूरा

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).