लाइफस्टाइल

राशिफल 29 मार्च 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

29 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-भारत में कोरोना वायरस ने अपना कोहराम मचा रखा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले 873 हो गए. जबकि 19 लोगों की मौत भी हुई है. ऐसे में हम आपको यही कहेंगे की घर में रहें. साथ ही अपना और परिवार का ध्यान रखें. लॉकडाउन का सही तरीके से पालन करें.

राशिफल 29 मार्च 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

29 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-भारत में कोरोना वायरस ने अपना कोहराम मचा रखा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले 873 हो गए. जबकि 19 लोगों की मौत भी हुई है. ऐसे में हम आपको यही कहेंगे की घर में रहें. साथ ही अपना और परिवार का ध्यान रखें. लॉकडाउन का सही तरीके से पालन करें.

1. मेष-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. मायके से अच्छी खबर आज आपको मिलेगी, खराब सेहत में सुधार होगा.

2. वृषभ-आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी. आज के दिन माता-पिता की कोई भी बात न टालें.

3. मिथुन-आज इनकम बढ़ेगी. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. परिवार से मनमुटाव हो सकता है. किसी ने ना उलझें.

4. कर्क- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.

5. सिंह- आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. आज महिलाओं से ना उलझें और समय का सदुपयोग करें. काम के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा.

6. कन्या- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा. परिवार के साथ समय बिताएंगे.

7. तुला- आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मन शांत रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक ना हों.

8. वृश्चिक-आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. धन लाभ होगा, सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में खुशहाली रहेगी.जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.

9. धनु- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें.

10. मकर- आज क्रिएटिव कार्य करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार के किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

11. कुंभ- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. वाणी पर संयम रखें.

12. मीन- आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है, किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).