2 January 2025 Rashifal: आज के दिन जन्मदिन मनाने वालों की राशि, शुभ रंग और अंक के साथ ही उपाय
2 जनवरी 2025 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्म
भारत में कई लोग अपने ग्रह और नक्षत्र पर विशवास करते हैं. वे सुबह उठ कर राशिफल जरुर देखते है और वैसे ही अपने दिन का नियोजन करते हैं. आज2 जनवरी गुरुवार का दिन है. अंग्रेजी राशी के अनुसार आज के दिन पैदा होने वाले लोग मकर राशि के होते हैं. आज के दिन जन्मे लोग बड़े भाग्यवान होते है मनो किस्मत इनपर हमेशा मेहरबान रहती है. जिस भी चीज़ को ये चाहते है पूरी कोशिश कर के वो पा लेते है. इस साल इनकी शादी होने की संभावना बन रही है.
2 जनवरी 2025 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्म? इसी कड़ी में पेश है यानि आज का राशिफल-
मेष (Aries): आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.
शुभांक- 9
शुभ रंग: नीला
वृष (Taurus): आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती
है, घूमने जाएंगे.
शुभांक- 1
शुभ रंग: लाल
मिथुन (Gemini): दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी. दूसरो के प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दें. व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी.
शुभांक- 7
शुभ रंग: भूरा
कर्क (Cancer):शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करे. आलस बनी रहेगी. कार्यसिद्ध होने में देर लगेगी. मांगलिक कार्य होने की सम्भावना है. शिक्षा में रूचि बढ़ेगी.
शुभांक- 8
शुभ रंग: नारंगी
सिंह (Leo): आज का योग आपकी ज़िन्दगी के लिए कुछ अच्छा लेकर आ रहा है. आज का दिन आपके लिए कुछ बदलाव लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में कुछ नया शुरू हो सकता है. परिवार के सदस्य आपके साथ होंगे और आपको उनका सहयोग मिलेगा.
शुभांक- 4
शुभ रंग: हरा
कन्या (Virgo):किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है आपकी ज़िन्दगी में जो आपकी लाइफ में कुछ बदलाव लेकर आयेगा. आज आपके लिए आत्मनिरीक्षण का समय है. आप अपने जीवन के कुछ पहलुओं पर विचार करेंगे और निर्णय लेंगे. पैसों के मामले में सावधानी बरतें.
शुभांक- 2
शुभ रंग: बैगनी
तुला (Libra): राशी योग के अनुसार आज का दिन थोडा उथल-पुथल भरा होगा . आज आपके कार्य में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप इन्हें आसानी से पार कर लेंगे. आपकी मेहनत के कारण परिवार में शांति बनी रहेगी.
शुभांक- 3
शुभ रंग: ग्रे
वृश्चिक (Scorpio अपनी माँ का आशीर्वाद लेकर निकले घर से आपको आज कुछ अछे समाचार मिल सकते हैं. आज आपके लिए एक अच्छा दिन रहेगा. कार्य में सफलता मिलेगी और धन की स्थिति में भी सुधार होगा. रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा.
शुभांक- 8
शुभ रंग: गुलाबी
धनु (Sagittarius):आज किसी यात्रा की संभावना बन सकती है. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और काम में संतुलन बनाए रखें. परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छा अवसर रहेगा.
शुभांक- 5
शुभ रंग: केसरिया
मकर (Capricorn): मनोरथ सिद्ध होंगे. बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता रहेगा. लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे. धार्मिक कार्य में मन लगेगा.
शुभांक- 6
शुभ रंग: सुनहरा
कुम्भ (Aquarius): सुनियोजित तरीके से कार्य आरम्भ करे, सफल होंग. पुराने मित्रो का समागम होगा. धर्म के प्रति रुच जागृत होगी. रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है.
शुभांक- 7
शुभ रंग: सफ़ेद
मीन (Pisces): ज्ञान- विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी होगा. प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा. धर्म- कर्म के प्रति रूचि जागृत होगी. व्यापार में स्थिति अची रहेगी.
शुभांक- 1
शुभ रंग: आसमानी नीला
Disclaimer: यहां पर दी गई जानकारी केवल मार्गदर्शन के उद्देश्य से है, जो सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और पंचांग पर आधारित है. किसी विशेष परिस्थिति या मार्गदर्शन के लिए ज्योतिष के विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए. इस लेख में प्रदान की गई सूचनाओं, जानकारियों और तथ्यों की सटीकता व प्रामाणिकता का हम कोई दावा नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

