Delhi Shocker: प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के पिता और भाइयों ने युवक की चाकू मारकर हत्या

जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि सलमान की गर्दन और सीने पर चाकू से वार किया गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सलमान की एक लड़की से पिछले दो साल से दोस्ती थी.

(Photo Credit: Twitter)

दिल्ली के जाफराबाद में एक लड़की के पिता और भाइयों ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति की हत्या प्रेम प्रसंग (लव अफेयर) के कारण की गई है. मृतक की पहचान दिल्ली के ब्रह्मपुरी निवासी सलमान के रूप में हुई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5:15 बजे सूचना मिली कि जाफराबाद इलाके में कल्याण सिनेमा, चौहान बांगर के पास गली नंबर 2 में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. यह भी पढ़ें: सीमा और सचिन से पूछताछ के लिए यूपी एटीएस साथ ले गई, जासूसी एंगल की जांच शुरू

जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि सलमान की गर्दन और सीने पर चाकू से वार किया गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सलमान की एक लड़की से पिछले दो साल से दोस्ती थी.

हालांकि, लड़की के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया. सोमवार को लड़की के पिता मंजूर ने अपने भाई मोहसिन और एक नाबालिग के साथ मिलकर सलमान पर उस समय हमला कर दिया, जब वह गली नंबर 2 में बाइक से गुजर रहा था.

अधिकारी ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है. मंजूर और उसके बेटे फरार हैं। पुलिस उनका पता लगाने के प्रयास कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Rozgar Mela 2026: पीएम मोदी ने 61,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; बोले- 'ये विकसित भारत का संकल्प पत्र'

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\