OMG! बिहार में रातोंरात करोड़पति बना शख्स, DJ वाले ने ड्रीम 11 पर जीता एक करोड़ रुपए
(Photo Credit : Twitter)

बिहार: नवादा का करोड़पति युवक की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल युवक रातोंरात करोड़पति बन गया. राजू राम ने बताया कि वह DJ बजाने का काम करता है और डेढ़ साल से ड्रीम 11 पर गेम खेल रहा है. इसी दौरान उसने एक करोड़ रुपए जीत ली. राजू के प्लेइंग वॉलेट में टैक्स की राशि काटकर 70 लाख की राशि क्रेडिट कर दी गई है.

राजू ने बताया कि इसके पहले भी वह समय-समय पर थोड़ी बहुत राशि जीता करता था. लेकिन इसकी किस्मत ने इसका साथ दिया और गेम टैली बोर्ड में नंबर वन का रैंक हासिल कर एक करोड़ रुपए जीत लिया. उन्होंने ब्रिस्बेन हीट और सिडनी थंडर टीम से खिलाड़ियों को चुनकर टीम बनाई और जीत हासिल कर एक करोड़ रुपए जीत लिया.