आप देसी जॉनी डेप हो... राहुल गांधी पर फर्जी खबर के मामले में यूट्यूबर अजीत भारती के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत यूट्यूबर अजीत भारती (Ajeet Bharti) के बचाव में उतर आई हैं. बेंगलुरु की हाई ग्राउंड्स पुलिस ने उन पर यह आरोप लगाने के लिए मामला दर्ज किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अयोध्या में राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद बनाने की योजना बना रहे हैं. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के सचिव बी के बोपन्ना की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई. एक्स पर एक पोस्ट में, बीजेपी नेता कंगना ने भारती के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए लिखा, "आप देसी जॉनी डेप हो आपको कुछ नहीं होने देंगे." बोपन्ना की शिकायत में भारती द्वारा गुरुवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो का हवाला दिया गया, जिसमें उन्होंने अयोध्या मंदिर के बारे में राहुल गांधी के इरादों के बारे में विवादास्पद दावा किया था.

अजीत भारती के सपोर्ट में उतरी कंगना