देश

CM Yogi's Twitter Followers Record: योगी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 2.5 करोड़ के पार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रियता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए 2.5 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है

CM Yogi's Twitter Followers Record: योगी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 2.5 करोड़ के पार
CM Yogi (Photo Credit : Twitter/@shubhamrai80)

लखनऊ, 14 जून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रियता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए 2.5 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है गौरतलब है कि योगी की लोकप्रियता सरहदों को पार कर गई है सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में कई नेताओं और मशहूर हस्तियों को अभी इस मुकाम तक पहुंचना बाकी है वह ट्विटर पर इस संख्या को पार करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी हैं योगी ने यह आंकड़ा आठ साल में हासिल किया है उन्होंने सितंबर 2015 में ट्विटर पर अपना आधिकारिक हैंडल शुरू किया. यह भी पढ़े:CM Yogi Twitter: सीएम योगी की सोशल मीडिया में लोकप्रियता और बढ़ी, आधिकारिक ट्विटर हैंडल के फॉलोवर्स का आंकड़ा 2.5 करोड़ के पार

2017 में उत्तर प्रदेश की सत्तासंभालने के बाद जिस तरह से उन्होंने राज्य में विकास और सुशासन के साथ-साथ कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार दिखाए, इससे उनकी लोकप्रियता में गुणात्मक वृद्धि देखी गई है ट्विटर पर 25 मिलियन फॉलोअर्स के साथ योगी एक ऐसे क्लब का हिस्सा बन गए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं मुख्यमंत्री सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं कू ऐप पर भी उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं सोशल मीडिया पर उनकी गिनती सबसे सक्रिय मुख्यमंत्री और राजनेता के रूप में होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).