CM Yogi Twitter: सीएम योगी की सोशल मीडिया में लोकप्रियता और बढ़ी, आधिकारिक ट्विटर हैंडल के फॉलोवर्स का आंकड़ा 2.5 करोड़ के पार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हो रहा है. सोशल मीडिया पर उन्होंने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सीएम योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल 'माय योगी आदित्यनाथ' ने 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ फॉलोवर्स के आंकड़े को पार कर लिया
CM Yogi Twitter: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सीएम योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल 'माय योगी आदित्यनाथ' ने 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ फॉलोवर्स के आंकड़े को पार कर लिया. यह वो आंकड़ा है, जहां यूपी ही नहीं देश के बड़े-बड़े नेता और सेलेब्रिटी अब तक नहीं पहुंच सके हैं.
ट्विटर पर इस संख्या को पार करने वाले वह पहले सीएम भी हैं. सीएम योगी ने यह आंकड़ा 8 वर्षो के अंतराल में प्राप्त किया है। उन्होंने सितंबर 2015 में ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल की शुरुआत की थी. उस वक्त वह सांसद थे. 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद उन्होंने प्रदेश में विकास और सुशासन के साथ ही कानून व्यवस्था में सुधार की लकीर खींच कर दिखाया, उसके बाद उनकी लोकप्रियता में गुणात्मक वृद्धि देखी गई. यह भी पढ़े: UP Shining: CM योगी कल करेंगे युवाओं का सपना पूरा, 7 हजार के हाथों मे होगा काम, पढ़े पूरी खबर
ट्विटर पर 2.5 करोड़ फॉलोवर्स का आंकड़ा छूने के साथ ही सीएम योगी उस क्लब का हिस्सा बन गए, जिसमें पीएम मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी लोगों से संवाद करते रहते हैं. वह ट्विटर समेत फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्वदेशी सोशल मीडिया एप कू पर काफी सक्रिय हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

