त्योहार

Happy World Environment Day 2020 Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर इन बेस्ट हिंदी Facebook Messages, WhatsApp Stickers, GIF Greeting, Images, Quotes, Wallpapers के जरिए अपनों को करें जागरूक

पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को इसके प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है, इसके लिए विश्व पर्यावरण दिवस से बेहतर भला और कौन सा दिन हो सकता है. इस खास अवसर पर आप इन बेस्ट हिंदी विशेज, फेसबुक मैसेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, इमेज, कोट्स, वॉलपेपर्स के जरिए अपनों को न सिर्फ विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं, बल्कि उन्हें जागरूक भी कर सकते हैं.

Happy World Environment Day 2020 Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर इन बेस्ट हिंदी Facebook Messages, WhatsApp Stickers, GIF Greeting, Images, Quotes, Wallpapers के जरिए अपनों को करें जागरूक
विश्व पर्यावरण दिवस 2020 (Photo Credits: File Image)

World Environment Day 2020 Wishes In Hindi: आधुनिक जीवनशैली, जंगलों की अंधाधुंध कटाई और लगातार बढ़ते प्रदूषण का स्तर पर्यावरण के लिए संकट पैदा कर रहे हैं. ऐसे में पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है. दरअसल, प्रकृति (Nature) के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है, इसलिए इंसान और पर्यावरण के बीच के इस गहरे संबंध को लोग समझ सकें व पर्यावण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें, इसी मकसद से इस दिवस को मनाया जाता है. इस दिवस के इतिहास पर गौर करें तो साल 1972 से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. दरअसल, 5 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी, तब से लगातार हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है.

पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को इसके प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है, इसके लिए विश्व पर्यावरण दिवस से बेहतर भला और कौन सा दिन हो सकता है. इस खास अवसर पर आप इन बेस्ट हिंदी विशेज, फेसबुक मैसेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, इमेज, कोट्स, वॉलपेपर्स के जरिए अपनों को न सिर्फ विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं, बल्कि उन्हें जागरूक भी कर सकते हैं.

1- चारो तरफ हो हरियाली,

पर्यावरण सुरक्षा से आए खुशियाली.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस 2020 (Photo Credits: File Image)

2- पेड़ पौधे हैं लाभकारी,

पर्यावरण के लिए हैं हितकारी.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस 2020 (Photo Credits: File Image)

3- पेड़ पौधे में रहते भगवान,

पर्यावरण रक्षा में करो योगदान.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस 2020 (Photo Credits: File Image)

4- पर्यावरण की रक्षा में दें योगदान,

इससे देश बनेगा महान.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस 2020 (Photo Credits: File Image)

5- धरती, नदियां, तालाब ये प्यारे,

सब के सब हैं दोस्त हमारे,

इन सबको संरक्षित रखना,

सबको है सुरक्षित रखना,

यही है अब कर्तव्य हमारा,

पेड़ बचाए जीवन सारा.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस 2020 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस को हर साल एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है. हालांकि इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते अधिकांश देशों में लॉकडाउन है. इस वजह से इस दिवस को अलग तरीके से मनाया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, साल 2020 का विषय 'समय और प्रकृति' है. बता दें कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस विश्व का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).