UP: अयोध्या में राम की पैड़ी घाट पर महिला ने बनाई डांस रील, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दिया जांच का आदेश

Woman Dance Reel at Ram Ki Paidi Ghat: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक महिला को उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम की पैड़ी घाट पर बॉलीवुड गीत "जीवन में जाने जाना" पर थिरकते देखा जा सकता है. महिला ने चंचलतापूर्वक नृत्य करते हुए और रील बनाते हुए पानी छिड़का और बाल घुमाए. वीडियो वायरल होने के बाद खूब आलोचना हुई, जिसके बाद अयोध्या पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए. अयोध्या पुलिस ने मंगलवार 10 अक्टूबर को एक्स पर कहा कि मामले में जांच शुरू की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो देखें: