News

VIDEO: युवकों ने कार से मारी टक्कर, रोकने की बजाय 1 किलोमीटर बोनट पर महिला को लटकाकर घसीटा, सोनीपत का वीडियो आया सामने

हरियाणा के सोनीपत में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक महिला को कार सवार युवकों ने पहले तो अपनी कार से टक्कर मारी और इसके बाद रोकने की बजाय करीब एक किलोमीटर तक महिला को घसीटा.

VIDEO: युवकों ने कार से मारी टक्कर, रोकने की बजाय 1 किलोमीटर बोनट पर महिला को लटकाकर घसीटा, सोनीपत का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@nedricknews)

सोनीपत, हरियाणा: हरियाणा के सोनीपत में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक महिला को कार सवार युवकों ने पहले तो अपनी कार से टक्कर मारी और इसके बाद रोकने की बजाय करीब किलोमीटर तक महिला को घसीटा. महिला को टक्कर मारने के बाद महिला कार के बोनट पर गिर गई और कार सवार ने कार चलानी शुरू कर दी.

इस दौरान लोगों ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन कार सवार नहीं रुके. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: कार रोकने की ट्रैफिक पुलिस ने की कोशिश तो ड्राइवर ने बोनट पर दोनों को काफी दूर तक घसीटा, दिल्ली का वीडियो वायरल

बोनट पर लटकाकर महिला को घसीटा 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक़ ये मामला सोनीपत के सेक्टर 15 है. जानकारी के मुताबिक़ महिला का नाम पूजा है. महिला की शिकायत के मुताबिक़ कुछ दिन पहले उनके बेटे ऋषभ का इंस्टाग्राम पर सात्विक नाम के लड़के के साथ विवाद हुआ था. आपत्तिजनक टिपण्णी को लेकर ये विवाद हुआ था. इसके बाद उनके बड़े बेटे ने रिदम ने इस मामले को सुलझाने की कोशिश की और सात्विक को मॉडल टाउन मिलने के लिए बुलाया. इस दौरान सात्विक अपने दोस्तों के साथ था, उसने अपने  दोस्तों के साथ मिलकर महिला के दोनों बेटों की पिटाई कर दी.

इसके बाद 9 मार्च को उनका बेटा ऋषभ दूध लेने के लिए सेक्टर-15 की मार्केट गया था.दूध खरीदने के बाद जब वह डीएवी स्कूल के पास अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था.तो तभी सात्विक अपने दोस्तों के साथ कार में वहां आया और ऋषभ पर हमला कर दिया.ऋषभ ने अपनी मां को फोन किया. मां तुरंत अपने रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचीं और अपने बेटे को बचाने की कोशिश की. इस दौरान कार सवार इन बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारी और बोनट पर लटकाकर काफी दूर तक ले गए.

महिला का आरोप पुलिस मामले को रफा दफा करने में लगी

इस घटना में महिला को बोनट पर लटकाकर काफी दूर तक ले जाया गया. इसके बाद महिला ने कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान महिला को चोटें भी आई. इस घटना के बाद महिला का आरोप है की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है, बल्कि वह इस मामले को रफा दफा करने में लगे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2025 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).