Telangana: हैदराबाद में सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना के हैदराबाद में कर्नाटक की 32 वर्षीय एक महिला ने रविवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने एक सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड की थी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
हैदराबाद, 7 दिसंबर : तेलंगाना के हैदराबाद में कर्नाटक की 32 वर्षीय एक महिला ने रविवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली. इससे पहले उसने एक सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड की थी. पुलिस ने यह जानकारी दी. डिप्रेशन से जूझ रही 23 वर्षीय एक्ट्रेस सुबर्ना जश ने फांसी लगाकर की खुदखुशी
पुलिस ने महिला के भाई की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बताया कि अपने पति के साथ बेकरी चलाने वाली महिला ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. शिकायत में महिला के भाई ने कहा है कि महिला ने अपने फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड की थी जिसमें कहा गया है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

