J-K: आतंकियों के लिए ग्रेनेड ले जा रही महिला गिरफ्तार, 20 साल पहले आतंकी पिता का हुआ था एनकाउंटर
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में मंगलवार को एक महिला को 20 ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बुधवार को कहा कि महिला हथगोलों की यह खेप आतंकियों के लिए ले जा रही थी.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में मंगलवार को एक महिला को 20 ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बुधवार को कहा कि महिला हथगोलों की यह खेप आतंकियों के लिए ले जा रही थी. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार महिला की पहचान आसिया के रूप में हुई है, जो हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करती है. वह हथगोलों की यह खेप कुपवाड़ा से श्रीनगर ले जा रही थी.
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ के बाद जानकारी मिलने पर हिजबुल के दो अन्य कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है.
श्रीनगर जिले के खुनमोह इलाके से ताल्लुक रखने वाली महिला का पिता एक आतंकी था, जो 20 साल पहले श्रीनगर में मारा गया था.
Tags
संबंधित खबरें
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
Jammu And Kashmir Wins Maiden Ranji Trophy Title: जम्मू-कश्मीर बना पहली बार चैंपियन, पारस डोगरा की कप्तानी में कर्नाटक को हराकर रचा इतिहास
\