देश

Hyderabad: हैदराबाद के बाहरी इलाके में महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म

हैदराबाद के बाहरी इलाके हिमायत सागर के पास एक महिला का अपहरण कर तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Hyderabad: हैदराबाद के बाहरी इलाके में महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 14 अक्टूबर : हैदराबाद (Hyderabad) के बाहरी इलाके हिमायत सागर के पास एक महिला का अपहरण कर तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. बुधवार को हुई इस घटना का खुलासा गुरुवार को तब हुआ, जब पीड़िता ने साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के राजेंद्रनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के अनुसार, पुरानापुल क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय महिला बुधवार शाम हैदरगुडा में एक शराब की दुकान पर गई थी. वहां बैठे एक ऑटो-रिक्शा चालक ने उससे दोस्ती की और उसे घर छोड़ने की पेशकश की. पीड़िता ने कहा कि उसने उस पर भरोसा किया और ऑटो-रिक्शा में सवार हो गई, लेकिन बाद में, दो और लोग उसके साथ बैठ गए और कथित तौर पर उसे हिमायत सागर में एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां उन्होंने पहले उसका यौन शोषण किया, फिर उसका कीमती सामान छीन लिया और फरार हो गए. यह भी पढ़ें : रेलवे में रोजगार दिलाने वाले फर्जी रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

होश में आने के बाद महिला कुछ स्थानीय लोगों की मदद से थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस निरीक्षक कनकैया ने कहा कि उन्होंने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2021 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).