देश

नीतीश पर सवाल उठाने वाले महागठबंधन के नेताओं के दिमाग की जांच कराएंगे: नीरज कुमार

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने चुनाव परिणाम आने के बाद महागठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठा रहे थे, उन नेताओं के दिमाग की जांच कराएंगे और उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करेंगे.

नीतीश पर सवाल उठाने वाले महागठबंधन के नेताओं के दिमाग की जांच कराएंगे: नीरज कुमार

पटना, 15 नवंबर : जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने चुनाव परिणाम आने के बाद महागठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठा रहे थे, उन नेताओं के दिमाग की जांच कराएंगे और उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करेंगे. यह जरूरी भी है. नीरज कुमार का यह बयान उस वक्त आया है, जब भारतीय चुनाव आयोग की ओर से 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया गया. इस चुनाव परिणाम में एनडीए ने 202 सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की.

एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर नीरज कुमार ने एक पोस्टर जारी कर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार का मजाक उड़ाया और उनकी तुलना महाभारत के पात्रों से की. उन्होंने कहा कि क्या शानदार जीत है. वो लोग कहां हैं जिन्होंने दावा किया था कि हम बिहार को बर्बाद कर देंगे, इसे बांग्लादेश जैसा बना देंगे और लोकतंत्र को चुनौती देंगे? सभी जातियों और धर्मों के लोगों ने नीतीश कुमार पर अपना भरोसा दिखाते हुए हमें फिर से वोट दिया है. हम उन्हें सलाम करते हैं. यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत में नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले-एजेंसियां अलर्ट पर थीं

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं ने मिलकर काम किया और हमारे कार्यकर्ताओं के बीच ऊपर से नीचे तक मजबूत समन्वय स्थापित हुआ. लोगों ने हमारे नेता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम और उपलब्धियों की सराहना की और उन पर भरोसा किया. जदयू से चुनाव जीतीं कोमल सिंह ने कहा कि मुझे जो भी कमियां नजर आएंगी, मैं उन सभी पर काम करूंगी. मैं पुलों का निर्माण, सड़कों को बेहतर बनाने और युवाओं के लिए कौशल विकास पर काम करूंगी ताकि उन्हें रोजगार मिल सके. मैं महिलाओं के कल्याण के लिए भी काम करूंगी.

एनडीए ने 202 सीट पर जीत हासिल की. 89 सीट जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी. वहीं जदयू 85 सीट जीतकर दूसरे नंबर पर रही और तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) रही, जिसके खाते में 19 सीट आई.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2025 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).