Moradabad Shocker: बेजुबान के साथ क्रूरता! जंगली बिल्ली ने रास्ता काटा तो बदमाशों ने उसे पकड़कर पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, मुरादाबाद की घटना से लोगों में रोष
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर कुछ लोगों ने मिलकर एक जंगली बिल्ली को पकड़कर उसे पीटा और इसके बाद उसे मार डाला और बाद में पेट्रोल डालकर उसको आग लगा दी.
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर कुछ लोगों ने मिलकर एक जंगली बिल्ली को पकड़कर उसे पीटा और इसके बाद उसको मार डाला और बाद में पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी. बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने बिल्ली की जान केवल इसलिए ली, क्योंकि बिल्ली ने उनका रास्ता काटा था.
ये घटना मुरादाबाद के लालूवाला गांव की बताई जा रही है. ये भी जानकारी सामने आई है की इन लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल भी किया. इस घटना के बाद वन विभाग ने इस घटना में आरोपियों पर मामला दर्ज करवाया है.ये भी पढ़े:VIDEO: क्रूरता की हदें पार! रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने अपनी कार से सड़क पर कुत्ते के बच्चे को 4 बार कुचला, महूआ मोईत्रा ने की कार्रवाई की मांग, बुलंदशहर का वीडियो आया सामने
दिल्ली के वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ने मेल पर दी जानकारी
इस पुरे मामले की जानकारी दिल्ली के वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ने वन विभाग को दी थी. जानकारी के मुताबिक़ मेल में जानकारी दी गई थी कि राजीव सिंह नाम के फेसबुक पेज से एक वीडियो अपलोड किया गया है. जिसमें बाइक के साथ खड़े कुछ युवक बिल्ली को पीट रहे हैं. जिसके कारण बिल्ली की मौत हो गई. इसके बाद इन्होने बिल्ली पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. ये भी जानकारी सामने आई है कि इन बदमाशों ने केवल इसलिए बिल्ली की जान ली, क्योंकि उसने इनका रास्ता काटा था.
गांव में आरोपियों को किसी ने नहीं पहचाना
इस पुरे मामले में प्रिया नाम की महिला को आरोपी ठहराया गया है. बताया जा रहा है कि महिला लालूवाला गांव की है. लेकिन जब पुलिस बाइक का नंबर देखकर गांव पहुंची तो गांव के प्रधान ने इसे पहचानने से इनकार कर दिया. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

