MP: पत्नी को 50 फीट की ऊंचाई से फेंका, जिंदा बची तो पत्थर से कुचलकर मार डाला, पति ने रची खौफनाक साजिश
शैलेंद्र अपनी पत्नी दीपा को बाहर खाना खाने के बहाने एक रेस्टोरेंट लेकर गया. वापस लौटते समय रेलवे ब्रिज के ऊपर सिगरेट पीने के लिये रुका. इसी दौरान पत्नी दीपा को ब्रिज की रैलिंग से धक्का दे दिया.
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)के जबलपुर में (Jabalpur) हत्या (Murder) की खौफनाक घटना सामने आई है. यहां पति ने पहले 50 फीट की ऊंचाई से पत्नी के नीचे फेंक दिया, बावजूद इसके वह जिंदा बच गई तो वहीं पर पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर डाली. यह वारदात मध्य प्रदेश में जबलपुर की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. UP: यूपी में दलित महिला ने पति पर लगाया लव जिहाद का आरोप, पति गिरफ्तार
आरोपी ने बताया कि उसका पत्नी के साथ मतभेद था. इसके चलते पत्नी ने दहेज उत्पीड़ने का केस कर दिया था. इसके बाद उसने भी तय कर लिया कि कोर्ट में तो नहीं, लेकिन बाहर ही वह पत्नी से छुटकारा पा लेगा. शैलेंद्र अपनी पत्नी दीपा को बाहर खाना खाने के बहाने एक रेस्टोरेंट लेकर गया. वापस लौटते समय एनएच 44 पर बने रेलवे ब्रिज के ऊपर सिगरेट पीने के लिये रुका. इसी दौरान पत्नी दीपा को ब्रिज की रैलिंग से धक्का दे दिया.
एक दिन वह बहाने से पत्नी को पुल पर ले गया, जहां 50 फीट की ऊंचाई से उसे धक्का दे दिया. नीचे आकर देखा तो पत्नी की सांसें अभी भी चल रही थीं. ऐसे में आरोपी पति ने पास में पड़ा पत्थर उठाया और उसे बुरी तरह से कुचल कर मार डाला. हत्या के बाद खुद को बचाने के लिए वह खुद पत्नी का शव लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसकी बीवी को मृत घोषित कर दिया.
बनाई फर्जी कहानी
6 जनवरी को करेली पुलिस थाने के कंट्रोल में हादसे की सूचना मिली थी. इसमें बताया गया था कि करेली के सुभाष वार्ड पीरा निवासी शैलेंद्र शर्मा अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे. इसी दौरान नेशनल हाईवे 44 पर हादसा हो गया, जिसमें उनकी पत्नी को गंभीर रुप से घायल हो गई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई. हालांकि जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया, तो मामला हत्या का निकला. पुलिस ने जब आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कूबूल कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2023 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

