देश

UP: यूपी में दलित महिला ने पति पर लगाया लव जिहाद का आरोप, पति गिरफ्तार

लव जिहाद के आरोप में एक व्यक्ति को उसकी दलित पत्नी द्वारा लव जिहाद, बलात्कार, यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

UP: यूपी में दलित महिला ने पति पर लगाया लव जिहाद का आरोप, पति गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

बरैली, 8 जनवरी : लव जिहाद (Love Jihad) के आरोप में एक व्यक्ति को उसकी दलित पत्नी द्वारा लव जिहाद, बलात्कार, यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 11 साल से विवाहित महिला ने अपनी शिकायत में पति के परिवार के चार सदस्यों का भी नाम लिया है, जिसके आधार पर बरेली के कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि महिला के पति सादिक को आईपीसी की रेप और उत्पीड़न की धाराओं के साथ ही उत्तर प्रदेश में गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. साथ ही प्राथमिकी में अनुसूचित जाति के खिलाफ अत्याचार अधिनियम की धारा भी शामिल की गई है. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: धंगरी आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर सात हुई

28 वर्षीय शिकायतकर्ता की शादी 2011 में सादिक से हुई थी जब वह नाबालिग थी. इससे पहले भी महिला ने दूसरे थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उस वक्त मामला शांत करा दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2023 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).