Who Is Mridul Tiwari: कौन हैं यूट्यूबर मृदुल तिवारी? जिनकी लेम्बोर्गिनी कार ने दो मजदूरों को कुचल दिया, नोएडा एक्सीडेंट केस में आया नया ट्विस्ट (Watch Video)
नोएडा के सेक्टर-94 में रविवार शाम एक तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे दो मजदूरों को टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Noida Lamborghini Accident Case: नोएडा के सेक्टर-94 में रविवार शाम एक तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे दो मजदूरों को टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, यह लग्जरी कार यूट्यूबर मृदुल तिवारी के नाम पर रजिस्टर्ड है, जबकि इसे चला रहा शख्स दीपक कुमार नाम का एक व्यक्ति था, जो अजमेर का रहने वाला है. घटना शाम करीब 5 बजे की है, जब सेक्टर-94 में चर्खा गोलचक्कर के पास दो मजदूर फुटपाथ पर बैठे थे. अचानक तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी अनियंत्रित होकर उनके ऊपर चढ़ गई.
पुलिस के मुताबिक, घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. दोनों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है, हालांकि, वे हालत खतरे से बाहर है.
ये भी पढें: VIDEO: ‘कोई मर गया है क्या?’: नोएडा में लैम्बॉर्गिनी कार ने दो मजदूरों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौन हैं यूट्यूबर मृदुल तिवारी?
View this post on Instagram
लेम्बोर्गिनी कार ने दो मजदूरों को कुचला
#WATCH | Noida Lamborghini accident | One of the injured victims says, "The car ran over my leg...the car was at high speed...I got injuries on my face also...We were not able to run..."
The car is registered in the name of Mridul and was being driven by Deepak. The driver,… https://t.co/0DrkAOkzom pic.twitter.com/Z4IYshySGS
— ANI (@ANI) March 30, 2025
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh: A Lamborghini car hit two workers sitting on a footpath near the M3M project in Sector 94. Both workers were seriously injured and admitted to the hospital. Police arrested the driver on the spot and seized the car. The accused, who is involved in buying and… pic.twitter.com/w0H1xbsYyK
— IANS (@ians_india) March 30, 2025
वीडियो आया सामने
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपी चालक को यह पूछते हुए सुना गया कि "कोई मर गया क्या?". इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
कौन हैं मृदुल तिवारी?
मृदुल तिवारी उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले एक प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं. उनके यूट्यूब चैनल '@TheMriDul/videos' पर 1.8 करोड़ से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वह अपने कॉमेडी वीडियो के लिए जाने जाते हैं. 2023 में उन्होंने अपनी लैंबॉर्गिनी हुराकन खरीदी थी, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी.
अब तक मृदुल तिवारी की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और लैंबॉर्गिनी को जब्त कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2025 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

