Chhatrapati Sambhaji Nagar Suicide: पालतू कुत्ते को मां ने मारा तो 14 साल के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम! गुस्से में आकर बेडरूम में लगाई फांसी, छत्रपति संभाजी नगर की घटना से खलबली

घर के पालतू कुत्ते ने घर में गंदगी फैलाने से नाराज मां ने कुत्ते को पीटा और उसके बाद अपने दोस्त के साथ बैठे बेटे को भी डांटा, जिसके कारण लड़के ने खौफनाक कदम उठाते हुए बेडरूम में फांसी ले ली. ये सनसनीखेज घटना संभाजीनगर के मिल कॉर्नर परिसर में हुई.

Credit -Pixabay

घर के पालतू कुत्ते ने घर में गंदगी फैलाने से नाराज मां ने कुत्ते को पीटा और उसके बाद अपने दोस्त के साथ बैठे बेटे को भी डांटा, जिसके कारण लड़के ने खौफनाक कदम उठाते हुए बेडरूम में फांसी ले ली. यह सनसनीखेज घटना संभाजीनगर के मिल कॉर्नर परिसर में हुई. मृतक का नाम राजवीर राहुल गडकर है. जानकारी के मुताबिक़ कुछ दिन पहले राजवीर ने घर में एक कुत्ता पाला था. इस कुत्ते ने घर में गंदगी कर दी. जिसके कारण राजवीर की मां ने कुत्ते को मारा. इस दौरान राजवीर अपने दोस्त के साथ बैठा था. यह भी पढ़े :VIDEO: गाजियाबाद में शख्स ने कुत्ते पर किया हमला, सिक्योरिटी गार्ड ने रोका तो उसे भी लोहे की रॉड से पीटा

राजवीर की मां ने इस समय उसको भी फटकार लगाई. राजवीर को इस बात का काफी गुस्सा आया और उसने बेडरूम में जाकर फांसी लगा ली. बेटे को रस्सी पर झूलते हुए देखने के बाद मां और पड़ोसियों ने उसको नीचे उतारा और बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल लेकर जाया गया. लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

राजवीर ये जुबली पार्क स्कुल का स्टूडेंट था. वो अभी हाल ही में आठवी पास होकर नववी क्लास में गया था. राजवीर के पिता अंधे है और उसकी मां किराना दूकान चलाती है. बताया जा रहा है की पिछले कुछ समय से राजवीर की मां को भी ब्रेन स्ट्रोक की तकलीफ है. राजवीर माता -पिता का एकलौता बेटा होने की वजह से परिजनों को गहरा सदमा लगा है. इस घटना के बाद परिसर में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

 

Share Now

\