रेप कर शख्स ने महिला को लगाई आग, पीड़िता ने शख्स को भी खींचकर जिंदा जलाया
खबरों के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति का निधन कुछ साल पहले ही हो गया था. जिसके बाद से आरोपी उसे लगातार परेशान किया करता था. सोमवार के दिन अचानक शख्स उसके घर में जबरन घुस आया. उसके बाद आरोपी ने महिला का रेप किया और विरोध करने पर उसे आग के हवाले कर दिया
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में हुई इस घटना की चर्चा लोगों के जुबान पर है. एक महिला के साथ रेप उसे आग से जलाने वाले आरोपी की खुद आग में जलकर मौत हो गई. दरअसल आरोपी शख्स ने महिला को जलाने की कोशिश की और उसे आग लगा दी. जिसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी को भी आग की लपटों में खींच लिया. जिससे आरोपी बुरी तरह जल गया और उसकी मौत हो गई. वहीं पीड़ित महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
खबरों के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति का निधन कुछ साल पहले ही हो गया था. जिसके बाद से आरोपी उसे लगातार परेशान किया करता था. सोमवार के दिन अचानक शख्स उसके घर में जबरन घुस आया. उसके बाद आरोपी ने महिला का रेप किया और विरोध करने पर उसे आग के हवाले कर दिया. वहीं आग की लपटों में घिरी महिला ने आरोपी को जोर से पकड़ लिया. जिसके बाद आरोपी बुरी तरह झुलस गया.
यह भी पढ़ें:- 6 रिश्तेदारों को डुबाकर मारने वाले को हुई फांसी की सजा, सात पहले दिया था इस घटना को अंजाम
जिसके बाद दोनों को अस्पातल में लेकर जाया गया. जहां पर आरोपी की मौत हो गई और महिला बुरी तरह जख्मी हो गई. जिसका मालदा मेडिकल कॉलेज एडं हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. वहीं डॉक्टरों के मुताबिक, महिला 80 फीसदी जल चुकी है. उसकी हालत नाजुक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

