Mamata Banerjee Car Accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क हादसे में घायल, कार का हुआ एक्सीडेंट- VIDEO
Mamata Banerjee (Photo Credit: ANI)

Mamata Banerjee Car Accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क हादसे का शिकार हो गई. उनके कार का एक्सीडेंट हो गया है. हादसे में ममता बनर्जी के सिर में चोट लगने की बात सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब वह बर्धमान से एक बैठक से लौट रही थीं. इसी समय बारिश या कम विजिबिलिटी की वजह से उनके कार के ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दिया. जिसे ममता के माथे में चोट लग गई. राहत वाली बात है कि उन्हें गंभीर चोट नहीं है.

हालांकि सीएम ममता बनर्जी के सड़क हादसे को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि उनकी कार अपनी रफ़्तार से जा रही थी. इसी बीच सीएम के काफिले के सामने अचानक दूसरी एक कार आ गई. जिसके बाद ड्राइवर ने अचानक से  ब्रेक लगा दिया. जिससे उनके सिर में चोट लग गई.

Tweet:

Tweet: