Fire in Asansol: दीपवाली की रात आसनसोल में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के पश्चात् दमकल विभाग ने पाया काबू
पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर में स्थित तपसी बाबा मोड़ के पास कई झोपड़ियों में बीते शनिवार रात को आग लग गई. घटना की सूचना मिलने के पश्चात् दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के पश्चात् आग पर काबू पाया. लोगों के लिए इस घटना में सुखद समाचार यह रहा कि इस भीषण आगजनी में किसी जन (मानव) को कोई क्षति नहीं हुआ है.
कोलकाता, 15 नवंबर: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के आसनसोल (Asansol) शहर में स्थित तपसी बाबा मोड़ (Tapsi Baba Mod) के पास कई झोपड़ियों में बीते शनिवार रात को आग लग गई. घटना की सूचना मिलने के पश्चात् दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के पश्चात् आग पर काबू पाया. लोगों के लिए इस घटना में सुखद समाचार यह रहा कि इस भीषण आगजनी में किसी जन (मानव) को कोई क्षति नहीं हुआ है. फिलहाल आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है.
इस घटना से पहले बीते शनिवार को गुजरात (Gujarat) के वलसाड (Valsad) जिले में स्थित एक प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई थी. इस भयंकर आगजनी में कंपनी में रखा गया सारा रो मटेरियल का माल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. वहीं दीपावली पर्व की वजह से छुट्टी होने के कारण कामादारों के न होने से कोई जनहानि नहीं हुई.
West Bengal: A fire broke out at shanties near Tapsi Baba mod in Asansol last night. Fire tenders reached the spot and it was later doused. No casualties reported. pic.twitter.com/yZk1356Xvu
— ANI (@ANI) November 15, 2020
इस आगजनी में मिली जानकारी के अनुसार वलसाड के धमडाची में जे.पी.एन्टरप्राईज प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी में आग लगी होने की खबर मिलते ही स्थानिय दमकल स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा. स्थानिय पुलिस ने रास्ता बंद करके कंपनी की ओर जाने वाले वाहनो को रोका और दमकल वाहनों के लिए तेजी से रास्ता मुहैया करवाया.
वहीं घटनास्थल पर दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की. लेकिन इस दौरान कंपनी में रखी सारी माल जलकर खाक हो गई. राहत भरी खबर यह रही कि दीपावली की वजह से छुट्टी होने के कारण कोई कामगार वहां उपस्थित नहीं था जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

