Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज दोपहर को अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई. इससे लोगों को चुभती-जलती गर्मी से थोड़ी सी राहत मिल गई है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भीं भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव देखा गया. यहां तेज हवाओं के साथ तूफान आया. यहां बादल घिरे होने से बारिश होने के आसार दिखे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली में मॉनसून की एंट्री के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती दिख रही हैं. दिल्ली में 30 जून तक मॉनसून दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग ने 2 जून को भी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में चली धूल भरी आंधी, बारिश के दिखे आसार
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम में बदलाव देखा गया। तेज़ हवाओं के साथ तूफान आया, बारिश होने के आसार दिखे।
वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट से है। pic.twitter.com/ujvXRiG9Ue
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2024













QuickLY