राजधानी दिल्ली में बादल छाने दर बढ़ी बारिश की संभावना, 16 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही. यहां का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से एक डिग्री ऊपर है.

दिल्ली में छाया बादल (Photo Credit- IANS)

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही. यहां का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से एक डिग्री ऊपर है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे."

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 91 फीसदी रहा. भारतीय रेलवे ने बताया कि कोहरे और दृश्यता में कमी के कारण दिल्ली आने वाली 16 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली एनसीआर में हुई बर्फबारी? तेज बारिश के साथ गिरे ओलों को देखकर तो ऐसा ही लगेगा, देखें तस्वीरें

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का समग्र गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पीएम 2.5 के साथ 146 (बेहद खराब) श्रेणी में दर्ज किया गया. वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री नीचे है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू