Farmers Protest: किसान नेता राकेश टिकैत का ऐलान, कहा- हम राष्ट्रव्यापी जुलूस निकालेंगे, गुजरात जाएंगे और इसे मुक्त कराएंगे

किसान नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार यानी आज हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित बहादुरगढ़ में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि अब हम राष्ट्रव्यापी मार्च करेंगे. गुजरात भी जाएंगे और इसे मुक्त कराएंगे. यह राज्य केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित है. भारत आजाद है लेकिन गुजरात के लोग अभी भी कैद में हैं.

किसान नेता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 12 फरवरी: किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने शुक्रवार यानी आज हरियाणा (Haryana) के झज्जर (Jhajjar) जिले में स्थित बहादुरगढ़ (Bahadurgarh) में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि अब हम राष्ट्रव्यापी मार्च करेंगे. गुजरात भी जाएंगे और इसे मुक्त कराएंगे. यह राज्य केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित है. भारत आजाद है लेकिन गुजरात के लोग अभी भी कैद में हैं. यदि वे आंदोलन में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें जेल हो जाती है. हम तारीख तय कर रहे हैं. जल्द ही किसानों का आंदोलन गुजरात में भी जारी होगा.

बता दें कि देश में दिन प्रतिदिन किसानों का आंदोलन काफी तीव्र होता जा रहा है. हाल ही में संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 फरवरी को देशभर में 'रेल रोको' (rail roko)'अभियान का ऐलान किया है. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) की सीमाओं पर करीब ढाई महीने से डेरा डाले किसानों के आंदोलन की अगुवाई करने वाले किसान संगठनों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बुधवार को हुई बैठक में चार कार्यक्रम करने का फैसला लिया.

यह भी पढ़ें- भारत के कड़े रुख के बाद Twitter ने लिया एक्शन, किसान आंदोलन से जुड़े 500 अकाउंट किए सस्पेंड

आंदोलनकारी किसानों के नेता डॉ.दर्शन पाल (Dr. Darshan Pal) ने एक बयान में कहा कि सयुंक्त किसान मोर्चा की बैठक में आंदोलन को तेज करने के लिए ये फैसले लिए गए हैं. संयुक्त किसान मोर्चा ने 12 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक के लिए चार कार्यक्रमों का ऐलान किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Ekana Pitch Report: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Lucknow Weather Update: इकाना स्टेडियम में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त