नशे की हालत में डॉक्टर ने की मरीज की पिटाई (Photo Credits: ANI)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें नशे की हालत में एक डॉक्टर (Doctor) कथित तौर पर मरीज Patient) की पिटाई कर रहा है. नशे में धुत डॉक्टर द्वारा मरीज को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम ने कहा है कि मामला मेरे संज्ञान में आया है, वो कैजुअल्टी के डॉक्टर हैं. डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी.
देखें वीडियो-
#WATCH छत्तीसगढ़: कोरबा में कथित तौर पर नशे की हालत में एक डॉक्टर द्वारा मरीज को पीटने का वीडियो वायरल हुआ। (09.11) pic.twitter.com/WeNpAU0naL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2022













QuickLY