देश

Video: कालिंदी एक्सप्रेस में मारपीट, शख्स को यात्रियों ने ट्रेन से नीचे फेंका, कानपुर की घटना का वीडियो वायरल

कानपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है. जिसमें कानपूर -कासगंज रेलवे ट्रैक पर बिल्हौर में उत्तरीपूरा स्टेशन पर ट्रेन से नीचे एक शराबी शख्स को यात्रियों ने धकेल दिया. जिसके कारण वो व्यक्ति नीचे गिर गया. गनीमत है की ट्रेन एक जगह पर खड़ी थी.

Video: कालिंदी एक्सप्रेस में मारपीट, शख्स को यात्रियों ने ट्रेन से नीचे फेंका, कानपुर की घटना का वीडियो वायरल
Credit -( Twitter -X )

Video: कानपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है. जिसमें कानपूर -कासगंज रेलवे ट्रैक पर बिल्हौर में उत्तरीपूरा स्टेशन पर ट्रेन से नीचे एक शराबी शख्स को यात्रियों ने धकेल दिया. जिसके कारण वो व्यक्ति नीचे गिर गया. गनीमत है की ट्रेन एक जगह पर खड़ी थी.

जानकारी के मुताबिक़ कानपुर से फर्रुखाबाद की तरफ जा रही कालिंदी एक्सप्रेस में नशे में धुत एक व्यक्ति की ट्रेन में खड़े लोगों के साथ मारपीट हो गई. जिसके बाद गुस्साएं यात्रियों ने उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया. इससे यात्री काफी घायल हो गया है. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये भी पढ़े :UP Shocker: सुल्तानपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

देखें वीडियो :

इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने बनाया था. वीडियो में आप देख सकते है की ट्रेन के दरवाजे पर कुछ यात्री खड़े होते है और एक व्यक्ति के साथ यात्री झगड़ा कर रहे है और ऐसे में उस व्यक्ति की शर्ट भी फट जाती है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @MohtaPraveenn नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

बताया जा रहा है यात्री शराब के नशे में था और ट्रेन में उसने गालीगलौज की, जिसके कारण मारपीट हुई और मारपीट के दौरान उसे ट्रेन के पटरी फेंक दिया गया. इसके बाद नीचे गिरे शख्स ने पत्थर मारने शुरू किये, जिसके कारण लोगों ने ट्रेन का दरवाजा और खिड़किया बंद कर दी.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).