Pune News: पुणे में अतिक्रमण विभाग की कार्रवाई का विरोध, फेरीवालों ने नगर निगम कर्मचारियों पर बोला हमला; देखें VIDEO

हमले का वीडियो भी सामने आया है. इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे फेरीवाले नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला कर रहे हैं. पत्थरबाज़ी होती दिख रही है और कर्मचारी खुद को बचाते हुए मौके से भागते नजर आ रहे हैं.

(Photo credits @PuneMirror)

Pune News: पुणे के रामटेकड़ी-सय्यदनगर क्षेत्र में फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले फेरीवालों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पुणे नगर निगम (PMC) के अतिक्रमण विभाग की टीम फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों और फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी. इस कार्रवाई को लेकर फेरीवाले भड़क गए और हिंसक विरोध पर उतर आए. इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों पर पत्थरों से हमला कर दिया गया, जिसमें एक नगर निगम कर्मचारी घायल हो गया.

हमले का वीडियो आया सामने

हमले का वीडियो भी सामने आया है. इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे फेरीवाले नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला कर रहे हैं. पत्थरबाज़ी होती दिख रही है और कर्मचारी खुद को बचाते हुए मौके से भागते नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़े: Pune Metro Line 3: पुणे ट्रैफिक से राहत के लिए बड़ा कदम, शिवाजीनगर-हिंजावाड़ी रूट पर मेट्रो लाइन 3 ने पूरा किया पहला ट्रायल रन

पुणे में अतिक्रमण विभाग पर हमला

शिकायत के बाद पहुंचे थे कार्रवाई करने

दरअसल, पुणे नगर निगम (PMC) के अतिक्रमण विभाग को रामटेकड़ी-सय्यदनगर इलाके में फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाई जा रही दुकानों और ठेलों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर विभाग की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी. लेकिन विरोध कर रहे फेरीवालों ने पथराव शुरू कर दिया. हालांकि, अब तक इस हमले के संबंध में फेरीवालों पर क्या कार्रवाई की गई है, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट