VIDEO: एमपी के मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव पर किसी ने फेंका खुजली पाउडर, विकास यात्रा को बीच में रोक कर पड़ा नहाना
बृजेंद्र सिंह यादव (Photo Credits: Twitter)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव (Brijendra Singh) की विकास यात्रा के दौरान किसी अज्ञात शख्स ने उन पर खुजली का पाउडर (Itching Powder) छिड़क दिया. यह घटना उस वक्त हुई जब उनकी यात्रा विधानसभा क्षेत्र मंगावली के एक गांव से गुजर रही थी. खुजली पाउडर छिड़के जाने के बाद मंत्री को खुजली होने लगी, जिसके चलते यात्रा को बीच में रोकते हुए उन्हें अपना कुर्ता उतारकर नहाना पड़ गया. नहाते हुए मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो को @KashifKakvi नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- अशोक नगर, मध्य प्रदेश जनसंपर्क पर निकले मंत्री को लगाया खुजली पाउडर. यात्रा रोक, नहाना पड़ा. पीएचई मंत्री/बीजेपी नेता बृजेंद्र सिंह यादव को जनसंपर्क के दौरान किसी ने लगाया खुजली पाउडर. खुजा-खुजा कर हुआ था बुला हाल...

देखें वीडियो-