PM Modi Performs Pooja at Shrimant Dagdusheth Temple: पीएम मोदी ने पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ मंदिर में किए दर्शन, मंत्रोच्चार के साथ की पूजा (Watch Video)

पीएम मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे में श्रीमंत दगडूशेठ मंदिर पहुंचे. पीएम मोदी ने यहां दर्शन किए. प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध मंदिर में मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे शहर पहुंचे. प्रधानमंत्री यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इस दौरान उन्हें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा.

लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए काम किया है और जिनके योगदान को उल्लेखनीय एवं असाधारण कार्य के तौर पर देखा जा सकता है. यह पुरस्कार हर साल एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर दिया जाता है.