Ghaziabad Clash Video: गाजियाबाद के गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में सुरक्षाकर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, देखें VIDEO
Viral Video Credit-X

Ghaziabad Clash Video: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के गौर सिद्धार्थम सोसाइटी से मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि दो युवक किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई कर रहे हैं. इस बीच वहां मौजूद दो बाउंसर डंडा लेकर पहुंच जाते हैं और उनमें से एक युवक की बेरहमी से पिटाई शुरू कर देते हैं. बाउंसर इतनी स्पीड में डंडे बरसा रहे थे कि गिनना भी मुश्किल हो जाए. हालांकि, इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है कि आखिर ये लड़ाई किसलिए हुई और बाउंसर्स ने इसमें हस्ताक्षेप क्यों किया.

देखें VIDEO: