देश

संविधान की हंसी उड़ाते कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

उत्तर प्रदेश की सहारनपुर सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे हमजा मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह संविधान का अपमान करते नजर आ रहा है.

संविधान की हंसी उड़ाते कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच
हमजा मसूद

सहारनपुर, 5 जुलाई : उत्तर प्रदेश की सहारनपुर सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे हमजा मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह संविधान का अपमान करते नजर आ रहा है.

वह हाथ में संविधान की प्रति लेकर शपथ लेता नजर आ रहा है. हंसते हुए शपथ ले रहे हमजा को वीडियो में ये कहते हुए सुना जा सकता है ‘मैं कुछ-कुछ करके अक्षुण्ण रखूंगा’. मैं वचन लेता हूं और मेरा वचन ही है शासन.’ इस दौरान एक युवती वीडियो रिकॉर्ड कर रही है. यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi in Hathras: राहुल गांधी पहुंचे अलीगढ़, हाथरस पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की गई है जान- VIDEO

हमजा मसूद इमरान मसूद के जुड़वा भाई नोमान मसूद का बेटा है. उसके इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग उत्तर प्रदेश सरकार से एक्शन की मांग कर रहे हैं. हमजा मसूद के चाचा इमरान मसूद सहारनपुर नगर परिषद के अध्यक्ष रहे हैं. जिले की मुजफ्फराबाद विधानसभा सीट से वह विधायक भी रह चुके हैं.

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सहारनपुर पुलिस नेे जांच की बात कही. इसकी जांच एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक कर रहे हैं. एसपी सिटी का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और अगर ऐसा कोई भी मामला सामने आता है, तो कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).