Video: राजस्थान के उदयपुर में बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने महिला के कपड़े पहने आदमी को पीटा

राजस्थान के उदयपुर जिले में सोमवार को बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने एक महिला के वेश में घूम रहे एक व्यक्ति की पिटाई कर दी. घटना महाराणा भूपाल अस्पताल परिसर में हुई. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस बीच, कई रिपोर्टों में कहा गया है कि चोरी के संदेह में आदमी को पीट-पीट कर मार डाला गया. हालांकि कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि भीड़ ने शख्स को पीटकर उसे पुलिस को सौंप दिया.