मुंबई, महाराष्ट्र: ईस्ट घाटकोपर में बीएमसी के एन वार्ड ऑफिस के सामने घाटकोपर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले स्काईवॉक पर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया. ये शख्स कौन है, इसको लेकर किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. अचानक लोगों को ये शख्स फांसी पर लटका हुआ दिखने के बाद यहां पर काफी भीड़ जमा हो गई थी.
जानकारी के मुताबिक़ बीएमसी के एन वार्ड डिवीजन में स्काईवॉक के पास एक शख्स की लाश लटकते हुए दिखाई दी. मुंबई पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड ने घटना वाली जगह पर पहुंचकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हॉस्पिटल भेज दिया है. बताया जा रहा है की दोपहर में करीब 1.40 बजे इस शख्स ने ये खौफनाक कदम उठाया. ये भी पढ़े:Mumbai: बैंक कर्मचारी ने अटल सेतु से कूदकर की आत्महत्या
घाटकोपर में स्काईवाक पर शख्स ने की आत्महत्या
#BreakingNews A man was found hanging near the skywalk close to the BMC office in Ghatkopar, Mumbai. #MumbaiNews #Ghatkopar #BMC #TragicIncident #Mumbai #Skywalk pic.twitter.com/fWqZe19Mc9
— Funkaar Media (@funkaar_media) December 16, 2024
सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब वायरल हो रहा है. आत्महत्या के मामले कुछ दिनों में काफी बढ़ गए है. रोजाना कही न कही आत्महत्याओं की घटनाएं सामने आ रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @funkaar_media नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.











QuickLY