Seema Haider Pregnant: क्या सचिन के बच्चे की मां बनने वाली है सीमा हैदर? अपनी प्रेगनेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह मेरा निजी मामला'- Video
Seema Haider (Photo Credit : Twitter)

Seema Haider Pregnant: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर  एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दावा किया जा रहा है कि  सीमा अपने भारतीय पति सचिन के बच्चे की मां बनने वाली है और वह प्रेग्नेंट हैं.  इसी खबर को लेकर जब मीडिया ने सीमा हैदर से  सवाल पूछा तो जवाब मिला कि यह उनका निजी मामला है. ऐसे में इसके बारे में उनसे कुछ ना पूछा जाए. क्योंकि अगर मैं बोलूंगी तो नजर लग जाती है. बताना चाहेंगे कि सीमा हैदर को पाकिस्तानी पति से तीन बच्चे हैं. सीमा भारत आते समय अपने तीनो  बच्चों को साथ लेकर आई है. सीमा यदि सचिन के बच्चे की मां बनती है तो सीमा से पैदा होने वाला यह चौथा बच्चा होगा.

Video: