BMW Car Fire Video: मुंबई से सटे ठाणे में घोड़बंदर रोड पर बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग, धू-धूकर जली
BMW Car Fire

BMW Car Fire Video: मुंबई से सटे ठाणे में शनिवार तड़के चलती एक बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई.  कार में आग घोड़बंदर रोड पर मानपाड़ा क्षेत्र के जी+25 क्रिस्टल स्पीयर्स हाई राइज के पास सुबह करीब 7:15 बजे लगी. राहत वाली बात रही कि कार में सवार दो बाल-बाल बच गए. आग लगने के बाद इसकी सूचना ठाणे फायर ब्रिगेड को जरूर मिली. लेकिन दमकल विभाग की टीम को पहुंचने तक कार धू-धूकर जल गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार गौरांग मोरे नाम के शख्स की थी

Video: