छठ से पहले दिल्ली में बवाल, जल बोर्ड के अधिकारी पर भड़के BJP सांसद परवेश वर्मा; गाली-गलौच का Video हुआ वायरल

नई दिल्ली: छठ पूजा 2022 से पहले निरीक्षण के लिए यमुना नदी के किनारे गए बीजेपी सांसद परवेश वर्मा की दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी से तीखी नोकझोंक हो गई. दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना में दिखने वाले जहरीले झाग को हटाने के लिए रसायन का छिड़काव किया. वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली बीजेपी सांसद परवेश वर्मा, बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों को फटकार लगा दी. बीजेपी सांसद ने अधिकारियों से अभद्रता करते हुए उन्हें गाली तक दे दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वहीं आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर छठ पूजा के काम को रोकने और अधिकारियों से बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. हालांकि परवेश वर्मा ने अपनी सफाई में कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारी जो यमुना पहले से गंदी है उसमें केमिकल डाल रहे थे. कल ही छठ है, उसमें माता बहनें डुबकी लगाएंगी. उनकी जान को खतरा होगा.

वायरल हुआ वीडियो