Video: यूपी के अलीगढ़ में बीजेपी विधायक रवींद्र पाल सिंह के समर्थकों ने टोल प्लाजा स्टाफ की पिटाई की, CCTV में कैद हुई घटना
विधायक रवींद्र पाल सिंह के समर्थकों की गुंडाई

सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक रवींद्र पाल सिंह के समर्थकों द्वारा टोल प्लाजा के कर्मचारियों की पिटाई करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वाहन को टोल बैरियर से टकराते देखा जा सकता है. बाद में, कार में सवार लोग वाहन से उतरे और स्टाफ सदस्यों को पीटना शुरू कर दिया. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है.