Video: बहराइच में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टरों से बोला- साहब इसी ने मुझे काटा है, उड़ गए सभी के होश
बहराइच में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक (Photo: @ians_india)

उत्तर प्रदेश के बहराइच से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, एक युवक ने सांप के काटने के बाद बहादुरी का परिचय देते हुए जहरीले सांप को बैग में भरकर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुचतें ही बैग में सांप देखकर डॉक्टर तो पहले घबरा गए. हालांकि इसके बॉस उन्होंने तुरंत युवक का इलाज किया, जिससे उसकी जान बच गई. यह घटना बावड़ी थाना क्षेत्र के कोडाही गांव की है. इसका वीडियो समाचार एजेंसी आईएएनएस ने साझा किया है. वीडियो में देखा जा सकता है की युवक पीले कलर की बोरी में बांधकर लेके अस्पताल जा रहा था. फिर अस्पताल पहुचतें ही लोगों को बैग खोल दिखाया की उसमें सांप है और डॉक्टर से कहा इसने मुझे काटा है.  नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.

बहराइच में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक