Vande Bharatam Nritya Utsav 2023: अपनी नृत्य प्रतिभा को दें नई उड़ान, गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर दिखाएं अपना हुनर
Representational Image (Pixabay)

Republic Day Parade 2023: अगर आपके पास डांस का हुनर है तो आप अपनी नृत्य प्रतिभा को नई पहचान दे सकते हैं. आपके पास मौका है 'गणतंत्र दिवस परेड 2023’ में भागीदारी का. आप अपने हुनर के दम पर वंदे भारतम नृत्य उत्सव 2023 (Vande Bharatam Nritya Utsav 2023) में भाग ले सकते हैं. यह अखिल भारतीय प्रतियोगिता आपको 'गणतंत्र दिवस समारोह 2023' के दौरान कर्तव्य पथ पर नृत्य का अनूठा मौका दे रही है. इस प्रतियोगिता में 17 से 30 वर्ष के कालाकार हिस्सा ले सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 4 नवंबर, 2022 है.

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इमेज में दिए गए QR कोड को स्कैन करें या लॉगिन करें - http://mygov.in/task/vande-bharatam-nritya-utsav-2023/