VIDEO बनवाने के चक्कर में गंगा नदी में डूबा युवक, NDA की तैयारी कर रहा था लड़का

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की गंगा नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

देहरादून, 19 फरवरी: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की गंगा नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी. पुलिस ने बताया कि पहली घटना ऋषिकेश के पास शिवपुरी में रविवार को हुई जहां 23 वर्षीय एक युवक ईशान गंगा नदी में नहाते समय डूब गया. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला ईशान गाइड का काम करता था.

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया. हालांकि, अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है. एक अन्य घटना में, हरिद्वार के मायापुर में एक छात्र वीडियो बनवाने के चक्कर में गंगा नदी में डूब गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार को हुई जब पांच छात्रों के एक दल में शामिल आयुष (17) ने अपने साथियों से नदी में नहाते समय उसका वीडियो बनाने को कहा. पुलिस ने बताया कि नदी में कुछ दूर तक वह तैरता दिखाई दिया लेकिन कुछ समय बाद वह पानी में नीचे चला गया; जब उसके साथियों को उसके डूबने का अहसास हुआ तो उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद उसे ढूंढने के लिए जल पुलिस के जवान नदी में उतरे. हालांकि, उसका कुछ पता नहीं चला. आयुष उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला था और देहरादून में रहकर एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में प्रवेश की तैयारी कर रहा था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल