देश

Uttarakhand: सरकारी-निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों पर लगाम लगाने की कोशिश, धामी सरकार बजट सत्र में लाएगी विधेयक

उत्तराखंड की धामी सरकार सरकारी-निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में 26 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में 'उत्तराखंड सार्वजनिक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक' लाएगी

Uttarakhand: सरकारी-निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों पर लगाम लगाने की कोशिश, धामी सरकार बजट सत्र में  लाएगी विधेयक
CM Dhami Credit- ANI

Public-Private Property Damage Recovery Bill: उत्तराखंड की धामी सरकार (Dhami Govt) सरकारी-निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में 26 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में 'उत्तराखंड सार्वजनिक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक' लाएगी. इस बिल को राज्य में पास होने से जो भी उपद्रवी प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट जो भी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा. उस संपत्ति को भरपाई उन उपद्रवियों को करना पड़ेगा. सरकार का मानना है कि इस बिल को आने से प्रदेश में सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर रोक लगेगी.

इस विधेयक को सदन में पेश करने के बाद इस पर बहस होगी. बहस के बाद पारित होने पर इसे कानूनी रूप दिया जाएगा. जैसे ही यह सदन में पास हो जाएगा तो कानून बनने के बाद उत्तराखंड उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा जहां इस रह का कानून लागू है.  धामी सरकार का कहना है कि इससे दंगा फसाद पर भी रोक लगेगा.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).