Uttar Pradesh Shocker: लखीमपुर खीरी में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, रात को घर से उठा ले गया आरोपी, स्कूल में किया रेप
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र में कक्षा चार में पढ़ने वाली एक आठ वर्षीय बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 25 वर्षीय पड़ोसी अभी फरार है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी उसे गुरुवार की रात घर से उठा ले गया और पास के सरकारी स्कूल कैंपस में बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया.
- Read in
- English
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र में कक्षा चार में पढ़ने वाली एक आठ वर्षीय बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 25 वर्षीय पड़ोसी अभी फरार है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी उसे गुरुवार की रात घर से उठा ले गया और पास के सरकारी स्कूल कैंपस में बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया. शुक्रवार दोपहर में परिजन जब थाने पहुंचे तो आरोपी भाग निकला. पुलिस ने आरोपी पर बीस हजार का इनाम घोषित किया है. Uttar Pradesh: पिता ने शराब के नशे में किया बलात्कार, बेटी ने आत्महत्या की.
लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन ने बलात्कार की पुष्टि करते हुए कहा, "हमने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया है." एसपी संजीव सुमन ने बताया, मुकदमा दर्ज किया गया है. बच्ची का मेडिकल कराया गया है. उसकी हालत ठीक है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जांच कर रहे पुलिस कर्मियों ने कहा, "घटना शाम के वक्त हुई जब लड़की का परिवार सो रहा था. “लड़की एक गरीब परिवार से है, इसलिए वे घर के बाहर खुले में सो रहे थे. आरोपी ने लड़की को 20 मीटर की दूरी पर पास के प्राथमिक विद्यालय में ले गया जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया."
मामला शुक्रवार सुबह तब सामने आया जब लड़की ने अपने माता-पिता को सूचित किया, जिन्होंने बाद में फरधन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी पड़ोसी को पकड़ने और पीड़ित को सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक टीम का गठन किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

