देश

Uttar Pradesh Shocker: मुरादाबाद में 7 वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या; POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) के एक गांव में सात वर्ष की बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh Shocker: मुरादाबाद में 7 वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या; POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
Stop Rape (File Image)

मुरादाबाद:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) के एक गांव में सात वर्ष की बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक किसान ने शुक्रवार को मुरादाबाद के कंथा इलाके में बच्ची के शव को गन्ने के खेत में देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी. Uttar Pradesh: महिला की गला रेतकर हत्या, पति सहित दो लोग गिरफ्तार. 

शुक्रवार को जब एक किसान अपने खेत में गया तो उसने देखा कि उसके खेत से दुर्गंध आ रही है. इसके बाद उन्हें बच्ची का शव मिला. पूरे मामले में लड़की की मां ने कहा, “मैंने अपनी बेटी को हर जगह खोजा लेकिन वह नहीं मिली. दो रातों की नींद हराम करने के बाद, मुझे पता चला कि उसका शव गन्ने के खेत में मिला था. मुझे अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए.

बच्ची बुधवार को लापता हो गई थी और उसके परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. कंथा के क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने कहा,‘‘ हमारी टीम ने जांच पूरी कर ली है और जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होगा.’’

मुरादाबाद से सांसद एस टी हसन ने बच्ची के घर जा कर परिजन से मुलाकात की और उन्हें शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).